बरेली में चोरी का सामान खरीदने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 थाना क्षेत्रों में छापेमारी, 15 गिरफ्तार
बरेली में चोरी करने वालों के साथ अब चोरी का माल खरीदने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कबाड़ की दुकानों की आड़ में चोरी का सामान खरीदने और महंगे दामों पर बेचने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। कार्रवाई में कई थाना क्षेत्रों से 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर बरेली पुलिस ने चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों के भौतिक सत्यापन के लिए एक दिवसीय अभियान चलाया। इस दौरान स्क्रैप की दुकानों और कबाड़ के प्रतिष्ठानों की जांच की गई। पुलिस ने दुकानों के दस्तावेजों और वहां रखे सामान का सत्यापन किया। इस अभियान के दौरान आंवला, अलीगंज, फरीदपुर, मीरगंज, सिरौली, फतेहगंज पूर्वी और भुता थाना पुलिस ने कार्रवाई की। आंवला पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर दो बिजली मीटर, बिजली के तार, मोटर, इंसुलेटर और 22 नट-बोल्ट बरामद किए। अलीगंज पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल से मॉडिफाइड रिक्शा, 15 मोटरसाइकिल पार्ट्स, तीन पेट्रोल टंकियों और 6 किलो 400 ग्राम जले हुए तांबे के तार के साथ गिरफ्तार किया। फरीदपुर पुलिस ने तीन लोग...