बरेली :करवाचौथ पर पत्नी को प्रेमी के साथ होटल में देख पति के उड़े होश, थाने पहुंचा मामला; समझौते के बाद पत्नी प्रेमी के साथ गई, बच्चा पिता को मिला।
बताया जा रहा है कि करवाचौथ के दिन पति किसी काम से बरेली आया था। इसी दौरान बरेली जंक्शन के पास उसने अपनी पत्नी को एक अन्य युवक के साथ देख लिया। शक होने पर पति ने दोनों का पीछा किया और सरन हॉस्पिटल के पास स्थित एक होटल तक पहुंच गया।
इसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल का कमरा खुलवाया तो महिला कथित प्रेमी के साथ मिली। पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई।
थाने में काफी देर तक विवाद और बातचीत का दौर चला, लेकिन पत्नी ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और कथित प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई।
आखिरकार दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ। इसके बाद महिला अपने कथित प्रेमी के साथ चली गई, जबकि बच्चा पिता को सौंप दिया गया।
फिलहाल करवाचौथ के दिन सामने आया यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें