संदेश

बरेली शाही में बैटरी चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

चित्र
बरेली के शाही थाना क्षेत्र में गोदाम से चोरी हुई दो बैटरियों के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की बैटरियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके एक साथी की तलाश जारी है। मामला शाही थाना क्षेत्र का है। 21 सितंबर को गोदाम मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर गोदाम से एक ल्यूमिनस और एक लिवमैक्स बैटरी चोरी कर ले गए हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दो आरोपियों विकास और संजीव को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की दोनों बैटरियां बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीसरे साथी रोहताश के साथ मिलकर 13 सितंबर की रात आनंदपुर-डुनका के बीच स्थित गोदाम से बैटरियां चोरी की थीं। चोरी के बाद दोनों बैटरियों को गन्ने के खेत में छिपा दिया गया था। आरोपियों के मुताबिक दोनों बैटरियां बेचने के लिए ले जाने के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ा दी हैं। गिरफ्तार आरोपि...

बरेली जिला अस्पताल से महिला बंदी फरार, भगाने में मदद करने वाला बेटा गिरफ्तार

चित्र
बरेली के जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा से महिला बंदी के फरार होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 2 सितंबर को केंद्रीय कारागार-2 की महिला बंदी ममता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी निगरानी के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे ममता नहाने के लिए बाथरूम में गई। पुलिसकर्मी बाहर इंतजार करते रहे। कुछ देर बाद एक महिला बुर्का पहनकर बाथरूम से बाहर निकली और चली गई। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने बाथरूम में जाकर देखा तो ममता वहां मौजूद नहीं थी। जांच में सामने आया कि ममता के दोनों बेटे उससे मिलने अस्पताल आए थे और उसकी फरारी में मदद करने के बाद मौके से भाग गए थे। मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 21 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चौपुला चौराहे के पुल के नीचे से 23 वर्षीय विशाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में विशाल ने बताया कि उसने और उसके भाई ने अपनी मां ममता को अस्पताल से भागने में मदद की थी। छोटे भाई ने मां को बुर...

बरेली 112 पीआरवी के डीजल की कथित बिक्री का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी निलंबित

चित्र
बरेली के शाही थाना क्षेत्र से पुलिस विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। दुनका चौकी क्षेत्र में 112 पीआरवी के डीजल की कथित बिक्री का वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि दुनका चौकी क्षेत्र में 112 पीआरवी के डीजल को लेकर कथित तौर पर अनियमितता का मामला सामने आया। इसका वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। शाही थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार और कांस्टेबल मोंटी कुमार को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं वहीं, मामले में होमगार्ड मुकेश शर्मा की भूमिका को लेकर भी कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस विभाग ने होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को पत्र भेजा है। रिपोर्टर क्लोज: फिलहाल वायरल वीडियो और तस्वीरों के आधार पर सामने आए इस मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद पूरे मामले की स्थि...

बरेली :रात का वक्त... पुलिस की चेकिंग... और तलाशी में मिला अवैध तमंचा।

चित्र
 बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, 20 सितंबर की रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर भमोरा पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान देवचरा चौराहे से बक्तियाजाने वाले मार्ग पर नहर पुल से करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान बलवंत कश्यप के रूप में हुई है, जो बदायूं जनपद के दातागंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के मामले में भमोरा थाने में मुकदमा संख्या 393/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखने और बदायूं में किसी व्यक्ति से खरीदने की बात बताई है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह के साथ उपनिरीक्षक अ...

बरेली :40 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, भोजीपुरा पुलिस ने सुल्तानपुर से पकड़ा

चित्र
 बरेली के भोजीपुरा थाना पुलिस ने करीब 40 साल से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में जारी वारंट की तामील के दौरान की गई। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन आपराधिक अपील संख्या 96/1986 के संबंध में 2 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया था। इसी के अनुपालन में भोजीपुरा पुलिस वारंटी अभियुक्त अजीज खान की तलाश कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी का मूल निवास सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खैलखा में है। इसके बाद भोजीपुरा पुलिस टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से सुल्तानपुर पहुंची। 20 सितंबर 2026 को करीब दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर पुलिस ने आरोपी अजीज खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 1984 में भोजीपुरा थाने में धारा 3/7 ईसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद वह जमानत पर जेल से बाहर आया और सुल्तानपुर जाकर रहने लगा था। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई ...

बरेली :पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से 150 लीटर डीजल चोरी, 24 घंटे में खुलासा

चित्र
 बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से 150 लीटर डीजल चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का डीजल, पाइप और तमंचा-कारतूस बरामद किया गया है। मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सुन्डियावा गांव स्थित तिरुपति बालाजी पेट्रोल पंप का है। पुलिस के मुताबिक 15-16 सितंबर की रात पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से करीब 150 लीटर डीजल चोरी हुआ था। मामले में 20 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुड़ियाडिया-ठीकमपुर पुलिया के पास संदिग्ध इनोवा कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार ललित, विवेक और राजू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक कार की डिग्गी से चार प्लास्टिक कैनों में करीब 150 लीटर डीजल और करीब छह फीट लंबा प्लास्टिक पाइप बरामद हुआ। वहीं आरोपी ललित के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया पुलिस का कहना है कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी करने की बात कबूल की और चोरी का डीजल बेचने के लिए ले जाने की बात बताई। मामले...

सुबह का वक्त... नहर का सुनसान रास्ता... और पुलिस की घेराबंदी।गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।बरेली क्योलड़िया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

चित्र
बरेली के क्योलड़िया में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। मामला थाना क्योलड़िया क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 20 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5 बजकर 10 मिनट पर पुलिस टीम नकट भट्टे के पास नहर के कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी सामपाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राम नकट नारायणपुर का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 21 वर्ष है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना क्योलड़िया में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट का मामला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।