बरेली के आंवला में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक राहगीर की जान चली गई। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग की रंजिश में हुई गोलीबारी के दौरान सज्जाद अंसारी गोली लगने से घायल हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पूरा मामला आंवला थाना क्षेत्र के मोहल्ला लखैता का है, जहां दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सज्जाद अंसारी को गोली लग गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल सज्जाद को सीएचसी आंवला लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेम-प्रसंग की रंजिश को फायरिंग की वजह बताया जा रहा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि इस घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है।
बरेली से न्यूज़ नेटवर्क भारतवर्ष।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें