सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गांधी जयंती पर बरेली पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर आज, दिनांक 02 अक्टूबर 2026, को रिजर्व पुलिस लाइन बरेली स्थित क्वार्टर गार्ड में गरिमापूर्ण एवं हर्षोल्लासपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ किया गया।
इसके उपरांत उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
राष्ट्रीय सलामी के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सत्य, अहिंसा एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को पदक, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी अमलेश कुमार को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
मुख्य आरक्षी नन्द किशोर दिवाकर तथा मनवीर सिंह को उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक प्रदान किया 
वहीं, थाना शाही पर नियुक्ति के दौरान महिलाओं की हत्या के अनावरण एवं सीरियल किलर की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आरक्षी अफराज अहमद एवं आरक्षी शिखर वर्मा को माननीय मुख्यमंत्री जी का प्रशस्ति पत्र एवं 25-25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों में उत्साह एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला।

इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को कंबल, फल एवं मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों के प्रति कल्याण एवं संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात श्री एम. अकमल खान, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शिवम आशुतोष, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय श्री नितिन कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अंजनी कुमार तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना श्री विजय कुमार राना, क्षेत्राधिकारी श्री सुनील कुमार सहित जनपद के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यातायात पुलिस, यूपी-112, सीसीटीएनएस, रेडियो शाखा, परिवहन शाखा, चुनाव सेल, परिवार परामर्श केंद्र, पुलिस वेलफेयर शाखा तथा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं के पुलिसकर्मियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री शिवम आशुतोष, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी लाइन बरेली द्वारा किया गया।
वहीं, सम्पूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्थाएं श्री हरमौत सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बरेली के निर्देशन में सुनिश्चित की गईं।
गांधी जयंती के इस अवसर पर बरेली पुलिस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के संदेश तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के कर्तव्य, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौसम अलर्ट-26 सितंबर 2026 सुबह 8:30 बजे से 27 सितंबर 2026 सुबह 8:30 बजे तकबहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षानिम्न क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है

मौसम अलर्ट- 26 सितंबर 2026 सुबह 8:30 बजे से 27 सितंबर 2026 सुबह 8:30 बजे तक बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा निम्न क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है: श्रावस्ती बहराइच लखीमपुर खीरी सीतापुर रामपुर बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर एवं आसपास के क्षेत्र भारी से बहुत भारी वर्षा निम्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है: बस्ती सिद्धार्थनगर गोंडा बलरामपुर हरदोई लखनऊ बाराबंकी बिजनौर अमरोहा मुरादाबाद संभल बदायूं एवं आसपास के क्षेत्र भारी वर्षा निम्न क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है: कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के क्षेत्र। मेघगर्जन/व...

बरेली : धर्मेंद्र कश्यप की “टाटा बाय-बाय” वाली पोस्ट ने सियासी गलियारों में हलचल

यूपी के बरेली में राज्यसभा टिकट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आंवला के पूर्व बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है। धर्मेंद्र कश्यप ने मंगलवार को अपनी फेसबुक वॉल पर सिर्फ “टाटा बाय-बाय” लिखकर पोस्ट किया। इस पोस्ट के सामने आते ही कयास लगने लगे कि क्या धर्मेंद्र कश्यप बीजेपी से दूरी बनाने की तैयारी में हैं? चर्चा है कि वह बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कश्यप पिछले काफी समय से समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। वहीं, वह अपनी बेटी को दातागंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी में भी बताए जा रहे हैं। धर्मेंद्र कश्यप की पोस्ट पर सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। खास बात ये है कि पूर्व सांसद ने अपने सभी फोन नंबर भी स्विच ऑफ कर रखे हैं। दरअसल, यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। बरेली से कई बीजेपी नेता राज्यसभा जाने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन पार्टी ने प्रदेश से अपने आठों प्रत्याशियों के नाम घो...

सुबह का वक्त... नहर का सुनसान रास्ता... और पुलिस की घेराबंदी।गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।बरेली क्योलड़िया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

बरेली के क्योलड़िया में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। मामला थाना क्योलड़िया क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 20 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5 बजकर 10 मिनट पर पुलिस टीम नकट भट्टे के पास नहर के कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी सामपाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राम नकट नारायणपुर का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 21 वर्ष है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना क्योलड़िया में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट का मामला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।