बरेली के विशारतगंज थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गौवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सब्बू उर्फ अजगर कुरैशी, निवासी अलीगंज, बरेली, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 27 अक्टूबर को मझिवां-भिंडौरा रोड से रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के तहत पहले से मुकदमा दर्ज था। वहीं, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद होने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
बरेली से पुष्पाल सिंह, न्यूज़ नेटवर्क भारतवर्ष।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें