सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बरेली: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है।
मीरगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।
पुलिस टीम को आरोपी के बारे में मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद कार्रवाई करते हुए मीरगंज पुलिस ने 02 अक्टूबर 2026 को करीब 11 बजकर 20 मिनट पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल पुत्र केशवनिवासी, उम्र करीब 20 वर्ष, ग्राम नौगवां, थाना मीरगंज, जनपद बरेली के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता को पहले से जानता था और दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात कही। आरोपी के अनुसार, वह पीड़िता को अपने साथ रुद्रपुर और बाद में हल्द्वानी ले गया, जहां उसने शादी करने का दावा किया। इसके बाद दोनों पंजाब में साथ रहने लगे।
हालांकि, पीड़िता के पिता द्वारा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी फरार होकर छिप रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौसम अलर्ट-26 सितंबर 2026 सुबह 8:30 बजे से 27 सितंबर 2026 सुबह 8:30 बजे तकबहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षानिम्न क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है

मौसम अलर्ट- 26 सितंबर 2026 सुबह 8:30 बजे से 27 सितंबर 2026 सुबह 8:30 बजे तक बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा निम्न क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है: श्रावस्ती बहराइच लखीमपुर खीरी सीतापुर रामपुर बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर एवं आसपास के क्षेत्र भारी से बहुत भारी वर्षा निम्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है: बस्ती सिद्धार्थनगर गोंडा बलरामपुर हरदोई लखनऊ बाराबंकी बिजनौर अमरोहा मुरादाबाद संभल बदायूं एवं आसपास के क्षेत्र भारी वर्षा निम्न क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है: कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के क्षेत्र। मेघगर्जन/व...

बरेली : धर्मेंद्र कश्यप की “टाटा बाय-बाय” वाली पोस्ट ने सियासी गलियारों में हलचल

यूपी के बरेली में राज्यसभा टिकट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आंवला के पूर्व बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है। धर्मेंद्र कश्यप ने मंगलवार को अपनी फेसबुक वॉल पर सिर्फ “टाटा बाय-बाय” लिखकर पोस्ट किया। इस पोस्ट के सामने आते ही कयास लगने लगे कि क्या धर्मेंद्र कश्यप बीजेपी से दूरी बनाने की तैयारी में हैं? चर्चा है कि वह बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कश्यप पिछले काफी समय से समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। वहीं, वह अपनी बेटी को दातागंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी में भी बताए जा रहे हैं। धर्मेंद्र कश्यप की पोस्ट पर सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। खास बात ये है कि पूर्व सांसद ने अपने सभी फोन नंबर भी स्विच ऑफ कर रखे हैं। दरअसल, यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। बरेली से कई बीजेपी नेता राज्यसभा जाने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन पार्टी ने प्रदेश से अपने आठों प्रत्याशियों के नाम घो...

सुबह का वक्त... नहर का सुनसान रास्ता... और पुलिस की घेराबंदी।गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।बरेली क्योलड़िया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

बरेली के क्योलड़िया में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। मामला थाना क्योलड़िया क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 20 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5 बजकर 10 मिनट पर पुलिस टीम नकट भट्टे के पास नहर के कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी सामपाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राम नकट नारायणपुर का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 21 वर्ष है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना क्योलड़िया में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट का मामला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।