पाँच साल पहले गांव की युवती से शादी करना, बनी रंजिश की वजह युवक पर चाकू से हमला बचाने आए भाई की हत्या पुलिस ने किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार
बरेली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शीशगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।
दरअसल, पूरा मामला शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर का है। पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2026 की रात गांव के रहने वाले सुरेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विशाल उर्फ नितिन और शेर ने उनके भाई अर्जुन उर्फ पंकज पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में अर्जुन की मौत हो गई, जबकि हरदेव भी घायल हो गए।
मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार, मामले में कार्रवाई करते हुए शीशगढ़ पुलिस ने आरोपी विशाल उर्फ नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने हरदेव से करीब पांच साल पुरानी रंजिश की बात बताई। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के चौराहे पर हरदेव अपने भाई अर्जुन के साथ पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी ने हरदेव पर चाकू से हमला किया। हरदेव को बचाने आए अर्जुन की गर्दन पर चाकू लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुष्पाल सिंह, बरेली।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें