सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बरेली पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 82 लाख के 411 मोबाइल बरामद

बरेली पुलिस ने मोबाइल चोरी और गुम होने के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से सितंबर महीने में 411 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 82 लाख रुपये बताई जा रही है। खास बात ये है कि पुलिस अब इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप रही है।

दरअसल, बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत सितंबर 2026 में जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस, साइबर टीम और जनपदीय सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 411 मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस ने भारत सरकार के CEIR यानी सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया।

पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए 411 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 82 लाख रुपये है। बरामद मोबाइलों को अब उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया जा रहा है।

इस कार्रवाई के बाद मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की शिकायत करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।

पुलिस के इस अभियान में जिले के कई थानों की साइबर टीमों ने अहम भूमिका निभाई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीमों को पुलिस विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र और 1500 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

सम्मान पाने वाली टीमों में प्रेमनगर, कैंट, सुभाषनगर, सीबीगंज, सिरौली, शाही, आंवला, विशारतगंज, भमोरा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, बिथरी चैनपुर, फतेहगंज पश्चिमी, भोजीपुरा, बहेड़ी, शीशगढ़, शेरगढ़, हाफिजगंज और क्योलड़िया समेत कई थानों की साइबर टीमें शामिल हैं।

अगर इस पूरे अभियान के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी 2026 से सितंबर 2026 तक बरेली पुलिस ने कुल 3506 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इन बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

यानी पुलिस के इस लगातार चल रहे अभियान के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को उनके खोए या चोरी हुए मोबाइल वापस मिल रहे हैं।

सितंबर में मोबाइल बरामदगी के मामले में शीशगढ़ थाना 102 मोबाइल के साथ सबसे आगे रहा।

इसके बाद बिथरी चैनपुर से 94, क्योलड़िया से 85, सुभाषनगर से 42 और बहेड़ी से 29 मोबाइल बरामद किए गए।

वहीं अन्य थानों से भी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं

फिलहाल बरेली पुलिस की ओर से बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन की बरामदगी का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौसम अलर्ट-26 सितंबर 2026 सुबह 8:30 बजे से 27 सितंबर 2026 सुबह 8:30 बजे तकबहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षानिम्न क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है

मौसम अलर्ट- 26 सितंबर 2026 सुबह 8:30 बजे से 27 सितंबर 2026 सुबह 8:30 बजे तक बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा निम्न क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है: श्रावस्ती बहराइच लखीमपुर खीरी सीतापुर रामपुर बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर एवं आसपास के क्षेत्र भारी से बहुत भारी वर्षा निम्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है: बस्ती सिद्धार्थनगर गोंडा बलरामपुर हरदोई लखनऊ बाराबंकी बिजनौर अमरोहा मुरादाबाद संभल बदायूं एवं आसपास के क्षेत्र भारी वर्षा निम्न क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है: कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के क्षेत्र। मेघगर्जन/व...

बरेली : धर्मेंद्र कश्यप की “टाटा बाय-बाय” वाली पोस्ट ने सियासी गलियारों में हलचल

यूपी के बरेली में राज्यसभा टिकट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आंवला के पूर्व बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है। धर्मेंद्र कश्यप ने मंगलवार को अपनी फेसबुक वॉल पर सिर्फ “टाटा बाय-बाय” लिखकर पोस्ट किया। इस पोस्ट के सामने आते ही कयास लगने लगे कि क्या धर्मेंद्र कश्यप बीजेपी से दूरी बनाने की तैयारी में हैं? चर्चा है कि वह बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कश्यप पिछले काफी समय से समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। वहीं, वह अपनी बेटी को दातागंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी में भी बताए जा रहे हैं। धर्मेंद्र कश्यप की पोस्ट पर सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। खास बात ये है कि पूर्व सांसद ने अपने सभी फोन नंबर भी स्विच ऑफ कर रखे हैं। दरअसल, यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। बरेली से कई बीजेपी नेता राज्यसभा जाने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन पार्टी ने प्रदेश से अपने आठों प्रत्याशियों के नाम घो...

सुबह का वक्त... नहर का सुनसान रास्ता... और पुलिस की घेराबंदी।गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।बरेली क्योलड़िया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

बरेली के क्योलड़िया में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। मामला थाना क्योलड़िया क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 20 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5 बजकर 10 मिनट पर पुलिस टीम नकट भट्टे के पास नहर के कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी सामपाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राम नकट नारायणपुर का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 21 वर्ष है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना क्योलड़िया में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट का मामला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।