बरेली के शाही थाना क्षेत्र के अमौर गांव में मेले में नर्तकियों के डांस को लेकर बवाल हो गया।
डांस कराने से रोकने पर पुलिस और मेला कमेटी आमने-सामने आ गई। रविवार रात शुरू हुआ हंगामा सुबह तक जारी रहा।
गुस्साए ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से शाही थाने पहुंचे और मुख्य बस स्टैंड तिराहे पर जाम लगाकर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया।
पुलिस के मुताबिक, मेला अध्यक्ष प्रेम सिंह गंगवार के अल्कोहल टेस्ट में नशे की पुष्टि हुई, जबकि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विवाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
प्रेम सिंह गंगवार, अंकित शर्मा समेत छह लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
वहीं, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने कहा—पुलिसकर्मी पर लगाए गए आरोप असत्य हैं और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें