बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। थाना बहेड़ी पुलिस के मुताबिक, पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खिरखरनी में ईख के खेत के पास एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब की भट्ठी चला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुरारी लाल पुत्र मदनलाल, निवासी ग्राम खिरनी, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली, उम्र करीब 28 वर्ष बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले गैस चूल्हे, पतीली, प्लास्टिक की नली, ड्रम, कैन और गैस सिलेंडर समेत अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनि...