बरेली जिला अस्पताल से महिला बंदी फरार, भगाने में मदद करने वाला बेटा गिरफ्तार


बरेली के जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा से महिला बंदी के फरार होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, 2 सितंबर को केंद्रीय कारागार-2 की महिला बंदी ममता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी निगरानी के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

शाम करीब साढ़े छह बजे ममता नहाने के लिए बाथरूम में गई। पुलिसकर्मी बाहर इंतजार करते रहे। कुछ देर बाद एक महिला बुर्का पहनकर बाथरूम से बाहर निकली और चली गई। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने बाथरूम में जाकर देखा तो ममता वहां मौजूद नहीं थी।

जांच में सामने आया कि ममता के दोनों बेटे उससे मिलने अस्पताल आए थे और उसकी फरारी में मदद करने के बाद मौके से भाग गए थे। मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 21 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चौपुला चौराहे के पुल के नीचे से 23 वर्षीय विशाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में विशाल ने बताया कि उसने और उसके भाई ने अपनी मां ममता को अस्पताल से भागने में मदद की थी। छोटे भाई ने मां को बुर्का दिया था, जिसे कपड़ों के नीचे छिपाकर ममता बाथरूम में ले गई और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर बाहर निकल गई।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अब फरार महिला बंदी ममता और दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बरेली 112 पीआरवी के डीजल की कथित बिक्री का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी निलंबित

सुबह का वक्त... नहर का सुनसान रास्ता... और पुलिस की घेराबंदी।गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।बरेली क्योलड़िया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

बरेली :रात का वक्त... पुलिस की चेकिंग... और तलाशी में मिला अवैध तमंचा।