बरेली के मीरगंज में पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में चेकिंग के दौरान एक युवक को 188 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित यादव के रूप में हुई है, जो गणेशनगर थाना सुभाषनगर का रहने वाला बताया गया है। आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष है।
बताया जा रहा है कि कस्बा चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साप्ताहिक बाजार में घेराबंदी की गई और आरोपी को मौके से पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 188 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अफीम बेचने की बात बताई और ज्यादा पैसा कमाने तथा अपने शौक पूरे करने की बात कही।
पुलिस का दावा है कि आरोपी ने एक साथी का नाम भी बताया है, जो उसे अफीम उपलब्ध कराता था। बिक्री से होने वाले मुनाफे को दोनों के बीच बांटने की बात सामने आई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें