बरेली के मीरगंज में हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और शनिवार को बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस ने कुल्छा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव जाम निवासी महेंद्र पाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 25 मई को घर का छज्जा डालने को लेकर पड़ोसी कुंवरपाल से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
इसी दौरान कुंवरपाल के भाई लक्ष्मण स्वरूप को गंभीर चोट लग गई। बाद में इलाज के दौरान लक्ष्मण स्वरूप की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी महेंद्र पाल मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, घायल की मौत की जानकारी मिलने के बाद आरोपी लगातार छिपता फिर रहा था। शनिवार को पुलिस को उसके बाहर भागने की सूचना मिली, जिसके बाद कुल्छा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने बिसौली से हमला करने की बात बताई है। शुरुआती तौर पर मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन घायल की मौत के बाद मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी एमएससी की पढ़ाई कर रहा है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें