बरेली 112 पीआरवी के डीजल की कथित बिक्री का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी निलंबित


बरेली के शाही थाना क्षेत्र से पुलिस विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। दुनका चौकी क्षेत्र में 112 पीआरवी के डीजल की कथित बिक्री का वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि दुनका चौकी क्षेत्र में 112 पीआरवी के डीजल को लेकर कथित तौर पर अनियमितता का मामला सामने आया। इसका वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया।
शाही थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार और कांस्टेबल मोंटी कुमार को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं
वहीं, मामले में होमगार्ड मुकेश शर्मा की भूमिका को लेकर भी कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस विभाग ने होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को पत्र भेजा है।
रिपोर्टर क्लोज:
फिलहाल वायरल वीडियो और तस्वीरों के आधार पर सामने आए इस मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद पूरे मामले की स्थिति और जिम्मेदारी स्पष्ट हो
 पुष्पाल सिंह, न्यूज़ नेटवर्क भारतवर्ष, बरेली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सुबह का वक्त... नहर का सुनसान रास्ता... और पुलिस की घेराबंदी।गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।बरेली क्योलड़िया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

बरेली :रात का वक्त... पुलिस की चेकिंग... और तलाशी में मिला अवैध तमंचा।