बरेली :रात का वक्त... पुलिस की चेकिंग... और तलाशी में मिला अवैध तमंचा।

 बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, 20 सितंबर की रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर भमोरा पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान देवचरा चौराहे से बक्तियाजाने वाले मार्ग पर नहर पुल से करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान बलवंत कश्यप के रूप में हुई है, जो बदायूं जनपद के दातागंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

बरामदगी के मामले में भमोरा थाने में मुकदमा संख्या 393/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखने और बदायूं में किसी व्यक्ति से खरीदने की बात बताई है।


पुलिस टीम में थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह के साथ उपनिरीक्षक अनोज कुमार सिरोही, उपनिरीक्षक मनोज कुमार और हेड कांस्टेबल मोहम्मद मोबीन शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बरेली 112 पीआरवी के डीजल की कथित बिक्री का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी निलंबित

सुबह का वक्त... नहर का सुनसान रास्ता... और पुलिस की घेराबंदी।गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।बरेली क्योलड़िया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार