बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
दरअसल, 28 सितंबर 2026 को बारादरी थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध असलहे के साथ कहीं जाने की फिराक में है।
सूचना पर पुलिस टीम ने दौहरहर चौक की तरफ करीब 100 कदम की दूरी पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान अजीम पुत्र रईस, निवासी अथर मदरसा के आगे की गली, मोहल्ला चकमहमूद, थाना बारादरी, बरेली, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
मामले में बारादरी थाने पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और लोगों को डराने के लिए तमंचा अपने पास रखता था।
फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें