बरेली शाही में बैटरी चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार


बरेली के शाही थाना क्षेत्र में गोदाम से चोरी हुई दो बैटरियों के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की बैटरियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके एक साथी की तलाश जारी है।

मामला शाही थाना क्षेत्र का है। 21 सितंबर को गोदाम मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर गोदाम से एक ल्यूमिनस और एक लिवमैक्स बैटरी चोरी कर ले गए हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दो आरोपियों विकास और संजीव को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की दोनों बैटरियां बरामद हुईं।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीसरे साथी रोहताश के साथ मिलकर 13 सितंबर की रात आनंदपुर-डुनका के बीच स्थित गोदाम से बैटरियां चोरी की थीं। चोरी के बाद दोनों बैटरियों को गन्ने के खेत में छिपा दिया गया था।

आरोपियों के मुताबिक दोनों बैटरियां बेचने के लिए ले जाने के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ा दी हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनंदपुर निवासी विकास और डुनका निवासी संजीव के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस तीसरे आरोपी रोहताश की तलाश कर रही है।


फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस टीम अब फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बरेली 112 पीआरवी के डीजल की कथित बिक्री का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी निलंबित

सुबह का वक्त... नहर का सुनसान रास्ता... और पुलिस की घेराबंदी।गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।बरेली क्योलड़िया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

बरेली :रात का वक्त... पुलिस की चेकिंग... और तलाशी में मिला अवैध तमंचा।