बरेली के बहेड़ी से एक शर्मनाक मामला सामने आया है... जहां एक निजी शिक्षक पर स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्राओं के साथ अशोभनीय हरकतें करने का आरोप लगा है। शिकायत मिलते ही बहेड़ी पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दरअसल, पूरा मामला थाना बहेड़ी क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 12 नवंबर को एक निजी शिक्षक द्वारा विद्यालय में नाबालिग छात्राओं के साथ अशोभनीय हरकतें किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी आयुष शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसमें बीएनएस की धारा और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बहेड़ी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 नवंबर को मोहम्मदपुर चौराहे के पास से आरोपी आयुष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें