भाई दूज का त्योहार… बहन के माथे पर भाई के तिलक की खुशियां… लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। बरेली में भाई दूज मनाने मायके आई करीब 30 वर्षीय महिला की मोटरसाइकिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
दरअसल, पूरा मामला बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदगंज का है। जानकारी के मुताबिक, जगतपुर निवासी करीब 30 वर्षीय सविता पत्नी पंकज कुमार भाई दूज का त्योहार मनाने अपने मायके मोहम्मदगंज आई थीं।बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे सविता अचानक मोटरसाइकिल से नीचे गिर गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बहन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में त्योहार की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां मातम छा गया। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। भाई दूज के पावन पर्व पर हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें