दरअसल, पूरा मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरापुर का है। जहां 23 अक्टूबर 2026 को संतोष साहू को गोली लगने से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान 27 अक्टूबर को संतोष साहू की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इसी क्रम में 9 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर सीबीगंज पुलिस ने परधौली चौराहे के पास से 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी महेंद्र साहू उर्फ ओमी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी ग्राम मथुरापुर का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में शामिल तीन अन्य आरोपी विनोद, मदनलाल और करण को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि ललित उर्फ लाला अदालत में आत्मसमर्पण कर चुका है।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें